डोंगरगढ़- अर्धसैनिक बल आई.टी.बी.पी. ने”स्वच्छता ही सेवा” की थीम पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ियों को स्वच्छ कर दिया जनता को संदेश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????40वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पु० बल डोंगरगढ़ के द्वारा माँ बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ियों में सफाई अभियान 3.0 चलाया गया।

????दिनांक 01.09.2023 को कमाण्डेण्ट अनन्त नारायण दत्ता 40वीं वाहिनी भा.ति.सी.पु. बल के कुशल मार्गदर्शन एवं उप सेनानी अजय प्रकाश के नेतृत्व में सामरिक मुख्यालय 40वीं वाहिनी भा०ति०सी०पु० बल डोंगरगढ़ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” थीम के तहत सफाई अभियान का आयोजन माता बम्लेश्वरी मंदिर के दोनों प्रांगण (उपर व नीचे) में किया गया जिसमें 40वीं वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

????इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के सभी पदाधिकारियों ने मंदिर के प्रांगण में साफ-सफाई की तथा स्थानीय लोगों को अपने गाँव व वातावरण को स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित किया।

????इस अवसर पर 40वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमाडेंट ए.एन. दत्ता ने बताया कि 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वी जयंती मनाने को लेकर सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज के लिये स्वच्छता बहुत जरूरी है। यह केवल अभियान के समय ही नहीं, बल्कि हमें इसे निरंतर अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से लागू करने की आवश्यकता है। ए.एन. दत्ता कमाडेंट 40वीं वाहिनी द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं मंदिर के प्रांगण में उपस्थित स्थानीय लोगों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को नियमित रूप से शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही सभी स्थानीय लोगों से अपने गाँव व वातावरण को सुंदर एवं स्वच्छ रखने की अपील की।

इस कार्यक्रम में आईटीबीपी के पदाधिकारी निरीक्षक सचिन बिष्ट, निरीक्षक हेमन्त तिवारी एवं अन्य मौजूद रहे।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!