जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ हत्याकांड 19/10/2023 के केस में शामिल फरार युवकों ने किया सरेंडर।
????ज्ञात हो 19अक्टूबर की सुबह डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन के समीप हुई घटना जिसमें डोंगरगढ़ के 27वर्षिय युवक की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी वहीं एक अन्य घायल युवक को राजनांदगाँव जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, उक्त वारदात को राजनांदगांव के लगभग 10 युवकों ने अंजाम दिया था। जिसमें डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 अक्टूबर की शाम तक 3 अपराधियों को पकड़ लिया था। आरोपियों में एक नाबालिक है। शेष सभी आरोपी घटना के बाद से फरार थे।
????सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 21 अक्टूबर की शाम को फरार सभी आरोपियों को उनके परिजनों ने क्राइम ब्रांच राजनांदगाँव के समक्ष सरेंडर करवाया। जहाँ से आरोपियों को राजनांदगाँव से अन्य थाना ले जाया गया।
????आरोपियों के नाम कस्तू, निखिल, भास्कर, आलम, गगन, शशांक बताया जा रहा है।
विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







