जय राम????जय जोहार साथियों
????यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन महिला हेलमेट जागरूकता रैली।
????हेलमेट धारक दुपहिया वाहन चालकों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
????चौंक चौराहों में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु पाम्पलेट देकर प्रचार-प्रसार।

????दिनांक 17.01.2024 से यातायात रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
????सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन यातायात प्रभारी निरी. नवरत्न कश्यप, कौशलेश देवांगन सउनि कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, येनलाल चन्द्राकर, शरद मसीह एवं अन्य यातायात स्टॉफ की उपस्थिति में आज दिनॉक 16.01.2024 को महिलाओं की हेलमेट जागरूकता रैली यातायात कार्यालय राजनांदगांव से प्रारंभ होकर शहर के नया बस स्टैण्ड चौंक, गुरूनानक चौंक, मानव मंदिर चौंक, भारत माता चौंक, गंज चौंक, नंदई चौंक, इंदिरा नगर, महामाया चौंक, अम्बेडकर चौंक, प्यारेलाल चौंक होते हुए यातायात कार्यालय में समापन के साथ सभी दुपहिया महिला वाहन चालकों को हेलमेट पहनने संदेश दिया गया। साथ ही हेलमेट धारक दुपहिया वाहन चालकों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया एवं अन्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की गयी। शहर के मुख्य चौक चौराहों में यातायात विभाग एवं नेहरू युवा कल्याण स्वयं सेवी संस्था के द्वारा नियमों की जानकारी देकर आम जनता को पाम्पलेट वितरण कर समझाईश दिया गया कि तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल में बात न करें, तेज गति से वाहन न चलायें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालात में कभी भी वाहन न चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित वाहन चलायें। यातायात जागरूकता हेतु यातायात रथ तैयार किया गया है जिसके माध्यम से कल 17.01.2024 से यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार पोस्टर बैनर लगाकर, लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव/शहर में भ्रमण कर आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी एवं शहर के चौक-चौराहों एवं गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। राजनांदगांव पुलिस की आम जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपना कीमती जीवन बचायें।
विमल अग्रवाल संपादक✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







