डोंगरगढ़–हज यात्रा के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाला इमरान नागपुर से गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
थाना- डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

????डोंगरगढ़ पुलिस की सफलता हज यात्रा के नाम से 14,73,500 ₹ ठगी करने वाला आरोपी नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

????प्रार्थी मो0 इकबाल खान पिता स्व0 इब्राहिम खान उम्र- 65 साल निवासी कालकापारा डोंगरगढ़ ने थाना डोंगरगढ़ में दिनांक- 21.06.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इमरान शेख निवासी नागपुर द्वारा हज यात्रा में ले जाने के नाम से अलग-अलग किस्त में कुल- 8,25,000 ₹ एवं सद्दाम हुसैन खान पिता स्व0 मो0 बशीर खान उम्र- 32 साल निवासी वार्ड न0- 21 रजा नगर डोंगरगढ़ से अलग-अलग किस्त में कुल- 6,48,500 ₹ कुल- 14,73,500 ₹ जमा कराया था। इसके बाद इमरान शेख विश्वास दिलाया कि हज में जाने का रजिस्ट्रेशन हो गया है दिनांक- 22.05.2024 को मुंबई से हज के लिये भेजा जाना बताया था जिसके बाद दिनांक- 22.05.2024 को नहीं जाना है दिनांक- 09.06.2024 को मुंबई हवाई अड्डा से सऊदी अरब के मक्का शहर हज हेतु भेजा जायेगा, जिसके लिये दिनांक- 07.06.2024 को नागपुर रेलवे स्टेशन बुलाया था और बताया था कि मुंबई जाने के लिये दुरन्तु ट्रेन में रिजर्वेशन हो चुका है। दिनांक- 04.06.2024 को इमरान शेख टिकट, विजा लेकर डोंगरगढ़ आने वाला था लेकिन इमरान अपना मोबाईल फोन स्वीच ऑफ कर दिया और डोंगरगढ़ नहीं आया तब ठगी की आंशका होने पर दिनांक- 07.06.2024 को रेलवे स्टेशन नागपुर गये जहां मुंबई जाने वाली दुरन्तु एक्सप्रेस ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट चेक किये जिसमें नाम नहीं था जिसके बाद प्रार्थीगण अलशुफा हज टूर कंपनी धुलिया में पता किये तो पता चला कि इमरान शेख वहां पैसा जमा नहीं किया है इस प्रकार आरोपी इमरान शेख निवासी नागपुर, जिला नागपुर (महा0) ने कुल 14,73,500 ₹ ठगी किया है। रिपोर्ट पर धारा- 420 भादवि0 का अपराध दर्ज कर आरोपी को पकड़ने हेतु टीम तैयार कर टीम नागपुर भेजी गई जिस पर आरोपी इमरान शेख पिता शहीद शेख उम्र- 32 वर्ष, निवासी पेंशन नगर, पुलिस लाईन टाकली, नागपुर (महा0) को नागपुर से पकड़कर पुछताछ किया जो प्रार्थीगण से हज ले जाने के नाम से रकम लेना स्वीकार किया व हज के काम में नुकसान होना तथा घर खर्च एवं अन्य उधारी में रूपये खर्च होना बताने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ विश्वासघात करने पर प्रकरण में धारा- 406 भादवि0 जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक- 02.07.2024 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षक चमन साहू, लीलाधर मंडलोई का विशेष योगदान रहा है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!