जय राम????जय जोहार साथियों
चिचोला वृत, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) 08/09/2024
????चिचोला आबकारी विभाग को अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।

????आज दिनांक 08/09/2024 को चिचोला आबकारी वृत को सूचना मिली कि ग्राम बापुटोला मोड के पास आरोपी भूपेन्द्र चंद्रवंशी सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 कार क्रमांक CG04KW5000 में महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब प्रीमियम डिलक्स सुपर संतरा शराब का बड़ी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन कर रहा है।सूचना पर चिचोला आबकारी वृत प्रभारी उज्ज्वल सूत्रधार ने अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा।

????आरोपी भूपेन्द्र चंद्रवंशी के वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 20 पेटी संत्री शराब, 172.8 लीटर जिसका बाजार मूल्य 72000 ₹ एवं वाहन का अनुमानित मूल्य 4,00,000 ₹ कुल 4,72,000 ₹ को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(a) के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत प्रभारी उज्ज्वल सूत्रधार एवं स्टॉफ अनिल सिन्हा, मनीष रजक, खेमचंद मांडवी, नागेश निषाद, रोहित टेंबुरकर, रोहित उइके का योगदान रहा।
????आबकारी अधिकारी ने बताया कि अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के कारण शासन को भारी राजस्व की हानि होती है। कुछ दिन पूर्व ही बागरेकसा में भी ऐसे ही महाराष्ट्र की संत्री शराब मामले में कार्यवाही की गई थी और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








