राजनांदगांव–नगरीय निकाय चुनाव, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

????राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2024। नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 के निर्वाचक नामावली तैयार व पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार 11 दिसम्बर 2024 को नगरीय निकाय क्षेत्र नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया, लालबहादुर नगर में नियत स्थान पर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है।

????कार्यालय कलेक्टर (स्थानीय निर्वाचन) राजनांदगांव से प्राप्त निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन सूची अनुसार नगर पालिका अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 79 हजार 797 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 86 हजार 792, महिला मतदाताओं की संख्या 93 हजार एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 677 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 64 हजार 461, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 214 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 27 हजार 567 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 13 हजार 386, महिला मतदाताओं की संख्या 14 हजार 178 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 11 हजार 948 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की 5 हजार 769 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 6 हजार 179 है। नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 3 हजार 65 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 438 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 627 है। नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 3 हजार 540 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 738 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 802 है।

????प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को भी लागू किया जाना है। नए रोस्टर के मुताबिक लॉटरी के जरिए निकाय में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 दिसंबर तक हो जाएगा और 15 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।
????छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा। ऐसे में 21 दिसंबर तक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख घोषित हो सकती है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!