जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷शांति पूर्वक एवं धार्मिक सौहाद्र के साथ गोविन्दा उत्सव मनाने हेतु थाना डोंगरगढ़ में ली गई शांति समीति की बैठक।
🔷डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध गोविन्दा उत्सव पर्व की सैकड़ों वर्ष से चली आ रही है परम्परा।
🔷गोविन्दा उत्सव समिति सुरक्षा पैमाना को ध्यान में रखते हुये लगाये दही हाण्डी प्रतियोगिता का पोल।
🔴प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी गोविन्दा उत्सव दिनांक- 16-17/08/2025 को मनाया जायेगा। डोंगरगढ़ शहर गोविन्दा उत्सव के नाम से क्षेत्र में जाना जाता है, यहां गोविन्दा उत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है जिसे देखने एवं दही हाण्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने काफी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी लोग आते हैं जिससे शहर में काफी भीड़ की स्थिति बनी रहती है जिसको ध्यान में रखते हुये शहर में गोविन्दा उत्सव धुमधाम से शांति पूर्वक मनाने हेतु दिनांक- 13.08.2025 को थाना परिसर डोंगरगढ़ में शांति समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में एसडीएम एम. भार्गव (आईएएस), एसडीएम अभिषेक तिवारी, एसडीओपी़ आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह तथा डोंगरगढ़ शहर के गोविन्दा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सर्व समाज के पदाधिकारीे उपस्थित हुये। बैठक में गोविन्दा उत्सव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग में उपस्थित जनों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शांति पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये बिना किसी के धार्मिक भावना को ठेस पंहूचाये व बिना किसी लड़ाई-झगड़ा, बिना मारपीट, बिना हुड़दंग किये, किसी के धर्म के प्रति बिना कोई अभद्र टीका-टिप्पणी किये सभी धर्म का सम्मान करते हुये गोविन्दा उत्सव को सभी मिलकर सर्व धर्मसम्भाव से मनाने की अपील की गई एवं गांव से लेकर शहर तक के गोविन्दा उत्सव समितियों को सुरक्षा पैमाना को ध्यान में रखते हुये दही हाण्डी का पोल/रस्सा लगाने की अपील की गई है। साथ ही बैठक में गोविन्दा उत्सव समिति को कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई। गोविन्दा उत्सव के समय पुलिस की असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। कार्यक्रम दौरान शांति भंग करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








