जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

🔷नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो/फोटो अपलोड करना एवं देखना है कानुन अपराध।
🔷आरोपी के विरूद्ध धारा- 67(बी) आईटी एक्ट एवं बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, 15 तहत की गई कार्यवाही।
🔴सीसीपीडब्ल्यूसी योजनान्तर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किये जा रहे अपराधों पर नजर रखकर सायबर टीप रिपोर्ट जांच हेतु संबंधित राज्य एवं जिला व थाना को वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा रही है। ऐसे ही सायबर टीप थाना डोंगरगढ़ को प्राप्त होने पर सायबर टीप जांच पर से आरोपी शिव कुमार सिन्हा पिता खिलावन सिन्हा उम्र- 28 साल निवासी वार्ड न0- 15 बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव(छ0ग0) के द्वारा अपने फेसबुक एकाउण्ट में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो/फोटो वॉयरल करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध 67(बी) आईटी एक्ट बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपी अपराध दिनांक से लगातार फरार था जिसे दिनांक- 13.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








