जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी पकड़ाया।
🔴डोंगरगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय से जारी वारंट के तामिली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा टीम तैयार कर अपने थाना के लंबे समय से फरार आरोपियों/वारंटियों की तलाश कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक- 14.08.2024 को जे0एम0एफ0सी0 न्यायालय डोंगरगढ़ से दा0प्र0क्र0- 2167/2022 धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि0 में जारी स्थाई वारंट के वारंटी तनिष्क जैन पिता मनीष जैन उम्र- 19 साल निवासी भगत सिंह चौंक, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 जो लंबे समय से फरार था जिसे पकड़कर जे0एम0एफ0सी0 न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 1,975








