जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷धर्म नगरी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।
🔷नगर में बजरंगियों ने किया पथ संचलन।

🔴डोंगरगढ़- माईं की नगरी में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कच्छ गुर्जर गुजराती भवन में संम्पन्न हुआ जिसमें राजनंदगांव जिले के खंड व प्रखंड के बजरंगियों ने प्रशिक्षण लिया। वर्ग में सम्मिलित युवाओं को राष्ट्र धर्म संस्कृति व संगठन की रीति नीति से अवगत कराया गया। वर्ग में प्रथम दिन उद्घाटन सत्र रहा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग उपस्थित रहकर युवाओं को मार्ग दर्शन दिए।
समापन सत्र में समरसता भोज का रहा आयोजन साथ ही युवाओं के आवास व भोजन की व्यवस्था प्रखंड डोंगरगढ़ के सहयोगियों द्वारा की गयी जिला स्तरीय वर्ग में विभाग के विभाग मंत्री अनुप श्रीवास, सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष तरुण हथेल, जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला सहमंत्री राजेंद्र सिंह, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख लाल मुनाई सिंग, धर्माचार्य प्रमुख बाबा जी बौद्ध, बजंरग दल जिला संयोजक राहुल मिश्रा, जिला सह संयोजक हनी गुप्ता, विहिप नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तराने, नगर मंत्री अभिषेक साहू, प्रचार प्रसार प्रमुख विमल अग्रवाल, नगर संयोजक ऋषभ डकहा, सहसंयोजक गौरव अग्रवाल, विद्यार्थी प्रमुख कौशल महोबिया, विद्यार्थी सह प्रमुख भावेश तराने ने उपस्थित रहकर सहयोग किया व समापन सत्र में नगर में पथ संचलन सम्पन्न हुआ जिसमें नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे जिसमें विश्वनाथ यादव, राजेश दम्माणी, शशिकांत द्विवेदी, कुशाल भाई चावड़ा, अमित जैन, प्रफुल चावड़ा, अशोक चावड़ा, हिमांशु वेगड़, डॉ राजेश राघोर्ते, जिज्ञाशू टांक, डॉ प्रभंजन सिंह, मुकुंद मोहन साहू, सौरभ फुले, मुरली साहू, डॉ महेश तिवारी, पीयूष मलागर व अन्य सभी उपस्थित रहकर सहयोग किया प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए विहिप बजरंग दल प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








