डोंगरगढ़- तरुण क्रांति योग आश्रम में चोरी का आरोपी पकड़ाया।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷प्रज्ञागिरी के पास स्थित योगी तरूण क्रान्ती के फार्म हाउस से लक्ष्मी, गणेश, बुद्ध, की मूर्तियां चोरी।

🔷पकड़ा गया चोर थाना डोंगरगढ़ का है गुण्डा बदमाश। पूर्व में लूट, चोरी, आगजनी, अवैध शराब बिक्री जैसे कर चुका है कई अपराध।

🔴डोंगरगढ़- दिनांक-09.08.2025 को प्रार्थी विजय अग्रवाल पिता स्व0 प्रहलाद अग्रवाल उम्र- 55 साल निवासी भगत सिंह चौंक डोंगरगढ़ द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम कुरूभाट प्रज्ञागिरी के पास छोटे भाई तरूण क्रान्ती योग का फार्म हाउस है जिसमें बरामदा में रखे गणेश, लक्ष्मी माता, काली माता, बुद्ध, सरस्वती माता की मूर्तियां तथा अन्य छोटी मुर्ति को दिनांक- 05.08.2025 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर धारा- 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य तकनिकी साक्ष्य की मदद से संदेही आरोपी सुमीत घरड़े पिता रमेश घरड़े उम्र- 28 साल निवासी भुरवाटोला डोंगरगढ़, को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किये एवं आरोपी से चोरी की मूर्तियों को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक- 02.10.2025 को गिरफ्तार कर न्ययालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी सुमीत घरड़े आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है जो हमेशा लूट, चोरी, आगजनी, अवैध शराब बिक्री जैसे कृत्य में शामिल रहता है, जिस कारण आरोपी को दिनांक- 16.10.2025 को थाना डोंगरगढ़ के गुण्डा सूची में लाया गया है। आरोपी के विरूद्ध इसके पूर्व थाना डोंगरगढ़ में निम्न अपराध दर्ज है-  01)अपराध क्र0- 305/2015 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट,

02)अपराध क्र0- 154/2019 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट,

03)अपराध क्र0- 293/2022 धारा- 435 भादवि0,

04)अपराध क्र0- 264/2024 धारा- 392, 34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध है।

साथ ही आरोपी सुमित घरडे के विरूद्ध वर्ष, 2018, 2019, 2022, 2023, 2024 में धारा- 151, 107, 116(3) जा0फौ0 एवं वर्ष- 2022 में धारा- 110 जा0फौ0 के प्रतिबंधात्मक कार्यवाही से प्रतिबंधित भी किया जा चुका है लेकिन सुमित घरडे के आपराधिक गतिविधि में कोई सुधार नहीं आया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!