राजनांदगांव में नए साइबर थाने का लोकार्पण सीएम साय द्वारा वर्चुअली।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राजनांदगांव में नवीन साइबर थाना का लोकार्पण वर्चूअल रूप से किया गया।

राजनांदगांव- डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय द्वारा जिला राजनांदगांव सहित राज्य के कुल 08 जिलों में नवीन साइबर पुलिस थानों का उद्घाटन किया गया। नवीन साइबर पुलिस थाने राजनांदगांव, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, धमतरी एवं महासमुंद जिलों में स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध केवल तकनीकी चुनौती नहीं रहा अपितु यह कानून-व्यवस्था, आर्थिक सुरक्षा और आम जनता के विश्वास से जुड़ा एक गंभीर विषय बन चुका है। साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी, साइबर ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन सट्टा जैसे गंभीर साइबर अपराध, सोशल मीडिया का उपयोग कर निरंतर वृद्धि हो रही है।

राज्य शासन द्वारा साइबर अपराध शिकायतों पर कार्यवाही में तेजी लाये जाने के उद्देश से आधुनिक संसाधन युक्त साइबर विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारियों की मदद से जाँच में तेजी लाये जाने एवं पुलिसिंग को तकनिकी रूप से दक्ष बनाये जाने के उद्देश्य में यह कदम मील का पत्थर है। साइबर अपराध अनुसंधान को सुदृढ़ किये जाने हेतु भविष्य में डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, मोबाइल फॉरेंसिक, डेटा विश्लेषण तथा अंतर-राज्यीय एवं अंतर-एजेंसी समन्वय हेतु संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम, साइबर जागरूकता अभियान तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। गृह विभाग ने पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, कानूनी एवं नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे इन साइबर पुलिस थानों को पीड़ित-केंद्रित, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग के मॉडल के रूप में विकसित करें, क्योंकि साइबर अपराध में समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

नए साइबर पुलिस थाने छत्तीसगढ़ को साइबर सुरक्षित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय रायपुर में मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा, गणमान्य जनप्रतिनिधि, पुलिस महानिदेश छत्तीसगढ़ अरूण देव गौतम सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला राजनांदगांव में नवीन साइबर थाना में पदस्थ प्रभारी विनय कुमार पम्मार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी वर्चुवली पुलिस मुख्यालय से जुड़ कर साइबर थाना के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!