जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान दैनिक जीवन में सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग तथा इंटरनेट से होने वाले लाभ एवं सावधानी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रजेंटेशन के माध्यम से शासन के दैनिक कार्य एवं नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये इंटरनेट एवं एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जागरूक करने के बारे में बताया गया। डिजिटल पेमेंट, ईशापिंग, ईलर्निंग तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले स्कैम से सावधानी रखने के उपाय बताया गया। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी शेयर नहीं करने कहा गया। इस दौरान बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होने की जानकारी दी गई। वर्तमान में आम लोगों से ओटीपी स्कैम, यूपीआई स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, नकली एसएमएस, अज्ञात एपीके फाईल, वित्तीय धोखाधड़ी, व्हाट्सअप वाईस, वीडियो काल के माध्यम से व्यापक पैमाने पर ठगी का कार्य किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों को इन स्कैम से बचने के प्रभावी तरीके बताये गये। जिसमें अनजान व्यक्तियों को ओटीपी नहीं देना, एपीके फाईल को नहीं खोलना, सोशल मीडिया में व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करने सहित अन्य सावधानी के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, एसडीएम गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला ई-गवर्नेस सोसायटी अनिकेत साहू, सहायक प्रबंधक जिला ई-गवर्नेस सोसायटी आशीष स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








