डोंगरगढ़- 14 फरवरी को सर्व हिंदू समाज द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस का भव्य आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

धर्मनगरी में 14 फरवरी को मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस।

डोंगरगढ़- परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से पाश्चात्य सभ्यता से परे हटकर विश्व में एक विशाल महापर्व “मातृ-पितृ पूजन दिवस” प्रतिवर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसी क्रम में सर्व हिन्दू समाज डोंगरगढ़ के द्वारा सनातन धर्म-संस्कृति की रक्षार्थ महिमावान माता पिता के प्रति सद्भावना जगाने, बच्चों को संस्कारवान बनाने और युवाओं को सद्मार्ग दिखाने के उद्देश्य से‌ 14 फरवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे महावीर मंदिर प्रांगण में भव्य मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए सर्व हिंदू समाज के बाल मुकुंद तराने, हनी गुप्ता, सुब्रोतो रॉय, योग वेदांत समिति के नम्मू साहू, भगवती वर्मा ने सभी सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं से माता पिता बच्चों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!