तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में वाणी सिस्टर्स जबलपुर, शहनाज अख्तर, दिलीप षड़ंगी आ रहे डोंगरगढ़।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

धर्मनगरी में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव।

डोंगरगढ़- धर्मनगरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अगुवाई में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भक्तिमय आयोजन मेला ग्राउण्ड में किया जा रहा है। 14 फरवरी को मध्यप्रदेश के ख्याति प्राप्त भजन संध्या म्यूजिकल ग्रुप वाणी सिस्टर सुरभि गुप्ता एवं नम्रता गुप्ता के द्वारा अंचल के लोगों को भक्ति मे सराबोर करने हेतु भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी। 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रख्यात भजन गायक दिलीप षड़ंगी की भक्तिमय प्रस्तुति एवं 16 फरवरी को देश की जानी मानी भजन गायिका शहनाज अख्तर के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।आयोजक समिति के सदस्यों ने अंचल के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!