जय राम🙏जय जोहार साथियों
गुपचुप को लेकर विवाद में आरोपियों ने गुपचुप ठेले वाले पर किया धारदार वस्तु से हमला, दो गिरफ्तार।

डोंगरगढ़- नाकापारा पेट्रोल पंप आरा मिल के पास गुपचुप ठेला में आरोपी श्याम राज साहू एवं उसके साथी पहुंचे तथा 10-10 रुपये में पेट भर गुपचुप खिलाने की बात कहने लगे। प्रार्थी द्वारा 10 रुपये में पेट भर गुपचुप नहीं मिलने की बात कहने पर दोनों आरोपियों द्वारा एक राय होकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपने पास रखे किसी नुकीले धारदार वस्तु से मारपीट की गई, जिससे प्रार्थी के कान के पीछे एवं पीठ-कमर में चोट आई। साथ ही प्रार्थी के पुत्र के साथ भी नुकीली धारदार वस्तु से मारपीट की गई, जिससे उसके कान के पीछे, कंधे एवं हाथ में चोट आई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 118(1), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी-
1)श्याम राज साहू पिता राजेश साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा डोंगरगढ़
2)साजन कुमार कंसकारा पिता गंगाराम कंसकारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी पारा डोंगरगढ़
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








