राजनांदगांव- अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर 8 लाख रूपए की ठगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

नगर निगम का कर्मचारी बनकर अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर 8.17 लाख रुपये की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी- योगेश्वर पाण्डे उर्फ सोनू पाण्डे, पिता स्व. सुरेश पाण्डे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा थाना लोरमी जिला मुंगेली, हाल पता इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।

राजनांदगांव- प्रार्थी ईशनिवय सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह परिहार द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माह दिसम्बर 2024 में वह अपने मित्र प्रकाश कौशिक के साथ अटल आवास/हाउसिंग बोर्ड योजना के अंतर्गत मकान प्राप्त करने संबंधी जानकारी लेने नगर निगम राजनांदगांव गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात योगेश्वर पाण्डे नामक व्यक्ति से हुई, जिसने स्वयं को नगर निगम राजनांदगांव का बाबू बताते हुए अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोपी ने स्वयं की अधिकारियों एवं नेताओं से अच्छी पहचान होना बताते हुए प्रार्थी एवं अन्य लोगों को विश्वास में लिया तथा निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण कराकर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। इस प्रकार आरोपी ने कई लोगों से कुल 8,17,000 रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की।

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बसंतपुर पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी योगेश्वर पाण्डे उर्फ सोनू पाण्डे को रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने के पश्चात उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!