डोंगरगढ़- अवैध उर्वरक फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

अवैध उर्वरक फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा 2485 बोरी उर्वरक सामाग्री जप्त।


डोंगरगढ़- कृषि विभाग के उडऩदस्ता दल द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कातलवाही स्थित किसान मित्र स्वस्तिक ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड में छापेमार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित इकाई आवश्यक वैधानिक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) एवं अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकी। छापेमारी के दौरान परिसर से विभिन्न प्रकार की उर्वरक एवं कच्ची सामग्री की कुल 2485 बोरी जब्त कर नियमानुसार पंचनामा तैयार किया गया। जब्त सामग्री में प्रोम (स्वस्तिक ऑर्गेनिक) 1512 बोरी, बायोचार 62 बोरी, प्रिज्म चौंपियन 375 बोरी, पीवीसी एसजी 35 बोरी, सुपर ग्रेड-1 (ह्यूमेट 98 प्रतिशत) 14 बोरी, ह्यूमिक एसिड 19 बोरी, कंपोस्ट पाउडर 40 बोरी, व्हाइट क्ले (बेंटोनाइट) 40 बोरी, रॉक फॉस्फेट 40 बोरी, बायो एनपीके 8 बोरी तथा कुबेर बायो प्रोम 340 बोरी शामिल हैं।
जांच के दौरान जब्त सामग्री के नमूने नियमानुसार परीक्षण हेतु सुरक्षित किए गए हैं। फैक्ट्री से संबंधित उत्पादन, भंडारण एवं अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। प्रयोगशाला परीक्षण एवं जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 तथा अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षक एवं सहायक संचालक कृषि डॉ. बिरेंद्र अनंत तथा उडऩदस्ता दल में विकासखंड स्तरीय उर्वरक निरीक्षक जीवनलाल चंद्रवंशी, सुनील शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। कृषि विभाग द्वारा नकली, अवमानक, बिना अनुज्ञप्ति के उर्वरकों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध जांच एवं कार्रवाई जारी है।

विमल अग्रवाल

संपादक डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!