बोरतलाव- अशांति फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, ढाबा संचालकों को थानेदार का सख्त हिदायत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध की गई कार्यवाही-

राजनांदगांव/बोरतलाव- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार आगामी गणेश पर्व, जन्माष्टमी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने जिले में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 28.08.2026 को थाना बोरतलाव पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान अपना ढाबा बोरतलाव के पास 03 लड़कों द्वारा ढाबा संचालक के साथ जबरन बहसबाजी कर शांति भंग करने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 03 बदमाश (1) करण डोंगरे पिता रंजीत डोंगरे, 21वर्ष, पता-बीड़ी कालोनी डोंगरगढ़ (2) शेख आदिल पिता स्व. शेख बबलू, 22वर्ष, पता- कश्मीरीपारा डोंगरगढ़ (3) एसवी इम्यून फिलीप पिता बन्नू फिलीप, 22वर्ष, पता- स्वागत पार्क अपार्टमेंट, थाना गिट्टी खदान नागपुर (महा.) के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। उक्त तीनों में से 02बदमाश करन डोंगरे और आदिल खान पूर्व में थाना डोंगरगढ़ के कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

ढाबा संचालकों एवं चखना दुकानदारों को सख्त निर्देश-

त्यौहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 29.08.2026 को थाना बोरतलाव में थाना प्रभारी हरिनाथ रावत ने क्षेत्र के सभी ढाबा संचालक और चखना सेंटर दुकानदारों की बैठक लेकर शराब पिलाने या शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने हिदायत दिया गया। ढाबा संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरा लगाने, देर रात तक दुकानें खुली नहीं रखने एवं अपने आसपास किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल थाना में देकर शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस का सहयोग करने समझाइश दिया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

3
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!