जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव/डोंगरगढ़- ग्राम मुढ़पार नाला स्थित हनुमान मंदिर के पास जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से ₹26,500 नकद, 52 पत्ती ताश, 5 मोबाइल फोन तथा 2 मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹1,26,500 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1) तोषण राम वर्मा, पिता रविलाल वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी डूंडेरा, थाना डोंगरगढ़
2) देवानंद वर्मा, पिता भागचंद वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेंगाकठेरा, थाना डोंगरगढ़
3) नरेन्द्र कुमार वर्मा, पिता स्व. प्रेमलाल वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोपेडीह, थाना डोंगरगांव
4) मुकेश सिन्हा, पिता पलटूराम सिन्हा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बधियाटोला, थाना डोंगरगढ़
5) अरुण सिन्हा, पिता किशुन सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी बधियाटोला, थाना डोंगरगढ़
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में हुई कार्यवाही में सउनि धन्नालाल सिन्हा, आरक्षक अविलेश ढीढ़ी, आरक्षक किशन चन्द्रा, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, मिथिलेश पटेल, इंद्रभान सिंह एवं भूपेन्द्र वर्मा का विशेष योगदान रहा।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़







