जय राम🙏जय जोहार साथियों
गौरीनगर में गोवंश के कटे सिर मिलने के मामले का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार। गाय की हत्या और गोमांस बिक्री का आरोप; पुलिस ने सुत्ता, संटी और स्कूटी की जब्त

राजनांदगांव- शहर के गौरीनगर क्षेत्र में गोवंश के कटे सिर मिलने के मामले में चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अपचारी सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर गाय की हत्या कर गोमांस बेचने तथा उसके कटे सिर को अलग-अलग स्थानों पर फेंकने का आरोप है। मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
12 अक्टूबर को गौरीनगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज में गाय का कटा सिर मिला था। इसके बाद 14 अक्टूबर को शीतला तालाब में भी गोवंश का कटा सिर मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा ने अपनी पत्नी, बेटी और अन्य लोगों के साथ मिलकर हलाल कर गाय को काटने तथा गोमांस की बिक्री करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में गाय के कटे सिर को अंडरब्रिज और शीतला तालाब में फेंका गया था।
पुलिस ने मामले में घटना में प्रयुक्त दो सुत्ता, एक संटी चाकू तथा कटे सिर को फेंकने में इस्तेमाल की गई स्कूटी क्रमांक CG 24 R 6360 जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 325, 238 एवं 3(5), पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के नाम-
1)अब्दुल अलीम उर्फ कनवा पिता अब्दुल लतीफ उम्र 39 साल निवासी यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र हाल गौरीनगर राजनांदगांव।
2)अंजुम बेगम पति अब्दुल अलीम उर्फ कनवा उम्र 35 साल निवासी यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र हाल गौरीनगर राजनांदगांव।
3)सलमान खान पिता सिराज खान उम्र 19 साल निवासी देवनगर गौरीनगर राजनांदगांव
4)मोहम्मद साकिर खान पिता मोहम्मद नजीर उम्र 20 साल निवासी गौरीनगर राजनांदगांव
5)मोईन गौरी पिता अजीज गौरी उम्र 35 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव
6)आरिफ कुरैशी पिता अब्दुल हमीद कुरैशी उम्र 39 साल निवासी कसाईपारा राजनांदगांव
7)सलिम अख्तर पिता मोईनुद्दीन उम्र 42 साल निवासी गौरीनगर देवनगर राजनांदगांव
8)सैय्यद नदीम पिता स्व. सैय्यद अनवर उम्र 38 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव
9)मोहम्मद सिराज पिता मोहम्मद शमसेन खान उम्र 46 साल निवासी शंकरपुर राजनांदगांव
10)मोहम्मद तौहिद रजा खान पिता मोहम्मद नजीर खान उम्र 28 साल निवासी गौरीनगर अचानकनगर राजनांदगांव छ.ग.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपेन्द्र शाह,सोमनी प्रभारी एमन साहू,बसंतपुर प्रभारी कौशलेन्द्र देवांगन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, टीकाराम धु्रव, तामेश्वर भुआर्य, जयराम निषाद, सायबर सेल राजनांदगांव से निरी. विनय पम्मार एवं टीम व चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज





