डोंगरगढ़–लापता लड़की को हैदराबाद से ढूंढ़ लाई डोंगरगढ़ पुलिस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना-डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 31/05/2024

????डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सफलता गुमशुदा लड़की को हैदराबाद से बरामद कर मिलाया अपनों से।

????थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा द्वारा अभियान चलाकर लगातार गुम इंसानों की तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है।

????इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्र0- 44/2024 के गुमशुदा उम्र- 21 वर्ष लड़की जो दिनांक- 01.05.2024 को घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई थी जिसकी डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गुम दर्ज दिनांक से क्रमवार जांच करते हुये गुमशुदा की तलाश की जा रही थी, जांच दौरान गुमशुदा का हैदराबाद में होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ टी0आई0 सी0आर0 चन्द्रा द्वारा थाना में पदस्थ स्टॉप प्र0आर0 नवीन क्षत्रिय एवं आरक्षक चमन साहू का टीम तैयार कर परिजन के साथ हैदराबाद भेजकर सायबर सेल राजनांदगांव एवं सायबर सेल हैदराबाद पुलिस की मदद से गुमशुदा लड़की उम्र- 21 साल को हैदराबाद से बरामद कर दस्तयाब किया गया। बाद गुमशुदा लड़की को थाना लाकर पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बतायी। जिसे उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!