राजनांदगांव–हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सभी आदतन अपराधी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 30/09/2024

????थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही।
???????? पुरानी रंजिश को लेकर हत्या को अंजाम देने के मामले में चार आरोपियों को गिफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।

???????? आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्प्रींगदार धारदार चाकु एवं 02 मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल किया गया जप्त।

???????? चारों आरोपी आदतन अपराधी हैं, पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, आम्र्स एक्ट के मामलें दर्ज है।

????दिनांक 29.09.2024 को लगभग 02ः00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अमित बरई्र के पान ठेला के सामने रेल्वे फाटक तुलसीपुर के पास दोपहर करीब 01ः30 बजे एक व्यक्ति को 04 लोगों के द्वारा धारदार वस्तु से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिये हैं। जिसे घायलावस्था में उपचार हेतु जिला शासकीय अस्पताल बसंतपुर राजनांदगांव ले गये, डाॅक्टर द्वारा चेकअप करने पर मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में पता करने पर मृतक का नाम ईश्वर उर्फ बहादूर बंसोड़ पिता स्व0 गुहाराम बंसोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी बख्तावर चाल गली नं. 01 तुलसीपुर राजनांदगांव की हत्या करने के संबंध में प्रार्थी सुजीत बंसोड़ पिता स्व0 गुहाराम बसोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल गली नं. 01 राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव से पता चला। जिस संबंध में थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 103 (1), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना में लिया गया।
????थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में थाना कोतवाली से आरोपियों के पतासाजी तत्काल टीम गठित कर रवाना किया, गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना एवं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चार आरोपी (1) हर्षित सिंह उर्फ हर्षु सरदार पिता सुखविंदर सिंह सरदार उम्र 24 वर्ष निवासी संगम चौंक दादाजी हार्डवेयर के बाजू तुलसीपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (2) पलाश मेश्राम पिता प्रकाश मेश्राम उम्र 21 वर्ष निवासी ममता नगर गली नं. 07 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (3) करण टाकरी पिता शंकर टाकरी उम्र 22 वर्ष निवासी सोनार चाल मोतीपुर काई तालाब रामनगर ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (4) अरमान खान उर्फ अफसार सिद्दकी पिता रमजान सिद्दकी उम्र 19 वर्ष निवासी अण्डर ब्रिज के पास ममता नगर राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव का घटना में शामिल होना पता चलने पर सभी आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार स्प्रींगदार चाकु, एक मोटर सायकल क्रमांक आर. वन-5 सी0जी0 04 एम.डी.- 4527 व दूसरा एफ.जेड यामहा मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0 08 ए.यु.- 6619 तथा 02 नग मोबाईल जप्त कर प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 30.09.2024 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया जायेगा।

????चारों आरोपी आदतन अपराधी है, इनके विरूद्व पूर्व में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्व कर चालान किया गया है तथा प्रतिबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक– विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!