डोंगरगढ़- मंदिर दर्शन के लिए आए युवक से रेलवे स्टेशन के बाहर छीना-झपटी, आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

रेलवे स्टेशन के बाहर युवक से छीना-झपटी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

डोंगरगढ़- रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ के बाहर होटल के पास युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और छीना-झपटी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदा निवासी दुष्यंत जांगड़े (23) दिनांक 25 नवंबर 2026 को ट्रेन से डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए आया था। इसी दौरान करीब दोपहर 3 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर होटल के पास दो व्यक्तियों ने उसके साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए छीना-झपटी की। आरोपी युवक की जेब से 700 रुपये और उसका बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद प्रार्थी ने होटल संचालक अजय अंबादे से पूछताछ की, जिन्होंने आरोपियों की पहचान शंकर गोसाई और आयुष मानिकपुरी के रूप में बताई। पीड़ित की शिकायत पर डोंगरगढ़ थाने में धारा 296, 304 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही शंकर गोसाई (19 वर्ष) पिता मान सिंह गोसाई, निवासी कालकापारा डोंगरगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में शामिल फरार आरोपी आयुष मानिकपुरी की तलाश जारी है।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!