8.224 किलो गांजा के साथ 2 महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

गांजा तस्करों के विरुद्ध चिचोला पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 2 महिला गिरफ्तार।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 500 रुपये कीमत का 8.224 किलो गांजा जब्त।

राजनांदगांव- नशा मुक्त अभियान के तहत चिचोला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात दो संदिग्ध महिलाएं रायपुर की ओर से बस में अवैध गांजा लेकर बस स्टैंड चिचोला पहुंची हैं और बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही हैं कि सूचना पर एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में चौकी चिचोला पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ा।

पकड़ी गई आरोपियों की पहचान आशा सुनील काडे (28 वर्ष), निवासी बोरगांव, जिला बीड तथा गौरी भगवान काले (45 वर्ष), निवासी शिरडी, जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के संयुक्त कब्जे में मिले दो पिट्ठू बैग से खाकी टेप में लिपटे चार पैकेट गांजा बरामद किए गए।

जप्त गांजे में आशा सुनील काडे के कब्जे से 4.110 किलोग्राम तथा गौरी भगवान काले के कब्जे से 4.114 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 8.224 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 4 लाख 500 रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी चिचोला में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को जेल दाखिल करा दिया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव, प्र.आर. सुनील वर्मा, प्र.आर. हरण लाल जगनीत, म.आर. कुसुम एक्का, आर. रमेश कतलम, चालक आर. गजेन्द्र भारद्वाज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!