जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷फॉरेस्ट एसडीओ के घर 9,50,000/-रू0 (नौ लाख पचास हजार) चोरी के आरोपी को मिली 03 साल की सजा।
🔴डोंगरगढ़- दिनांक-05.07.2024 को थाना डोंगरगढ क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में निवासरत अनुविभागीय अधिकारी फॉरेस्ट के घर आरोपी अजय जैन पिता सुरेश उम्र 36 साल निवासी राजनांदगांव द्वारा अवैध रूप से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी अजय जैन के द्वारा मकान का ताला एवं घर अंदर आलमारी का लाकर तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम सहित कुल- 950000/-रू0 चोरी कर ले गये थे। प्रकरण की सुनवाई न्यायलय न्यायिक मजि0, प्रथम श्रेणी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में हुई जिसमें आरोपी को 03 साल की सजा सुनाई गई।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 873








