जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷क्वांर नवरात्रि मेला में शांति भंग करने पर 1 महिला समेत 14 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

🔷सभी बदमाश मेला में दर्शनार्थियों, मेला देखने आये लोगों एवं दुकानदारों को कर रहे थे परेशान।
🔴डोंगरगढ़- क्वांर नवरात्रि पर्व दिनांक- 22.09.2025 से प्रारंभ हुआ है और माँ बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ एवं मेला घुमने लाखों की संख्या में दर्शनार्थी डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं, पुलिस प्रशासन द्वारा कानुन एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 1000 से ज्यादा पुलिस अधि0/कर्म0 की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही पुरे मेला पर ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है। नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र एवं मेला में पुलिस टीम लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। दिनांक- 27 एवं 28 सितंबर के रात्रि में मेला ग्राउण्ड में कुछ बदमाश अलग-अलग जगह में वाद-विवाद कर मेला का महौल खराब कर रहे हैं कि सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अलग-अलग जगह में दर्शनार्थियों, मेला देखने आये लोगों एवं दुकानदारों को परेशान कर वाद-विवाद कर रहे बदमाश आम लोगों एवं पुलिस के समझाने पर नहीं मानने से 14 बदमाशों के विरूद्ध धारा- 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर प्रतिबंधित करने हेतु एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
प्रतिबंधित किये अनावेदकों का नामः
1)अभिषेक कुमार उर्फ बिहरवा साव पिता अरविन्द साव उम्र 19 साल निवासी न्यु कृष्णा नगर धनवन्तरी स्कुल के पास सुपेला भिलाई के पास, दुर्ग
2)संतोष यादव पिता विसाली यादव उम्र 28 साल निवासी शिवाजी नगर मौहाबाजार डबरा पारा रायपुर
3)अविनाश ताडी पिता नेपाल ताडी उम्र 32 साल निवासी रायपुर नाका मस्जिद के पास वार्ड नं0 47 पदनाभपुर, दुर्ग
4)रोहित कुमार पिता प्रदीप काटसलपेय उम्र 28 साल निवासी रायपुर नाका मस्जिद के पास वार्ड नं0 47 पदनाभपुर, दुर्ग
5)जुबैद मिर्जा पिता गुलजार मिर्जा उम्र 20 साल निवासी कन्हैयापुरी कसारीडीह दुर्ग
6)देवेन्द्र सोरी पिता सुरजित सोरी उम्र 20 साल निवासी लखोली राजनांदगांव
7)राज परिहार पिता संजय परिहार उम्र- 30 साल निवासी डोंगरगढ़, राजनांदगांव
8)राजू राम पिता नेमु राम चन्द्रवंशी उम्र- 21 साल निवासी डुण्डेरा, थाना डोंगरगढ़
9)तरूण देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र- 23 साल निवासी रानीतराई, तह0 पाटन, दुर्ग
10)योगेश पिता लक्ष्मीनारायण यादव उम्र 18 साल निवासी बुधवारी पारा, वार्ड न0- 14 डोंगरगढ़, राजनांदगांव
11)शैलेन्द्र देवांगन पिता धीरज देवांगन उम्र- 22 साल निवासी रानीतराई, तह0 पाटन, दुर्ग
12)खिलेन्द्र पिता चित्रकुमार देवांगन उम्र- 24 साल निवासी रानीतराई, तह0 पाटन, दुर्ग
13)कार्तिक नेताम पिता सहदेव नेताम उम्र- 55 साल निवासी ग्राम कुम्हड़ाटोला, थाना डोंगरगढ़
14)स्वीटी बेगम पति इमरान खान उम्र- 24 साल निवासी केलाबाड़ी, वार्ड न0- 07 थाना कचहरी चौंक, दुर्ग
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक विमल अग्रवाल








