राजनांदगांव- नक्सल पीड़ित परिवार पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने कल मंत्रालय का करेंगे घेराव।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????नक्सल प्रभावित परिवार पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने कल करेंगे मंत्रालय का घेराव।

????राजनांदगांव- नक्सल पीड़ित परिवारों ने 10 अक्टूबर को मंत्रालय रायपुर पहुंचने का फैसला किया है। उनका कहना है कि उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपकर नक्सल पुनर्वास नीति 2025 के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने की गुहार लगाई थी। हालांकि, 25 सितंबर को होने वाली राज्य पुनर्वास समिति की बैठक और फिर 6 अक्टूबर को होने वाली बैठक नहीं हो सकी, जिससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश है। नक्सल पीड़ित परिवारों की मांगें-

1)नक्सल पीड़ित परिवारों को जमीन दिया जाए।

2)प्रदेश स्तर पर पीड़ित परिवारों को पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रमाण पत्र दिलवाया जाए।

3)पीड़ित परिवारों को शासकीय नौकरी दी जाए।

4)पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

5)पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाए।

पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, वे मंत्रालय से वापस नहीं जाएंगे। इससे पहले भी नक्सल पीड़ित परिवारों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया है और आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!