जय राम🙏जय जोहार साथियों
बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख रूपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
केसीजी- गंडई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी अभिषेक गिरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी से कुल 826570 रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 साल निवासी कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ने प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे पिता सीताराम जांगड़े उम्र 53 साल पता ग्राम ठढार थाना गंडई जिला केसीजी को केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर नगद रकम और फोन के माध्यम से पैसे की मांग की थी। आरोपी ने प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में कुल 826570 रुपये की ठगी की थी।
पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को बीएनएस की धारा 61(2) के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








