राजनांदगांव- शराब भट्ठी बंद करने की माँग को लेकर पूर्व विधायक छन्नी साहू ग्रामीणों संग बैठी धरने पर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

शराब भट्ठी बंद करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक छन्नी साहू ग्रामीणों संग बैठी धरने पर।

राजनांदगांव- जिले के ग्राम गैन्दाटोला में महिलाओं और ग्रामीणों ने गांव की शराब भट्टी को बंद कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। खुज्जी विधानसभा की पूर्व कांग्रेस विधायक छन्नी चंदू साहू भी धरने पर बैठकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया। “शराब नहीं, शिक्षा चाहिए” के नारों के साथ धरने पर बैठीं महिलाओं का आरोप है कि भट्टी के सामने शराबी सड़क पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर जाम लगाते हैं और वहां से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए “आजा गाड़ी में बैठ जा” कहकर अभद्रता करते हैं, जिससे बच्चियों का घर से निकलना असुरक्षित हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि शराबियों द्वारा भारी मात्रा में प्लास्टिक के पाउच, डिस्पोजल गिलास और शराब की खाली शीशियां पास के उसी नदी-नाले में फेंकी जा रही हैं जहां ग्रामीण स्नान करते हैं, जिससे भयंकर गंदगी और जल प्रदूषण फैल रहा है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गांव को गंदगी से बचाने के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इस शराब भट्टी को बंद या स्थानांतरित नहीं किया जाता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!