जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़– जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का जन्मोत्सव “जन्म कल्याणक” श्री दिगम्बर जैन समाज डोंगरगढ़ द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया गया।

प्रातः 8 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर से भगवान को पालकी में विराजमान कर शोभा यात्रा निकाली गयी जो की पटेल वार्ड, भंडारी चाल से होते हुए जयस्तंभ चौंक, गोल बाज़ार, भगत सिंह चौंक होते हुए प्रायः सभी जैन बंधुओं के घर के सामने से होते हुए वापस दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। सभी भक्तों ने अपने घर के सामने भगवान की हर्षोलास के साथ अगवानी की, रंग बिरंगी रंगोली और भव्य आरती से भगवान का अभिनंदन किया, तत्पश्चात मंदिर में भक्तों द्वारा भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं महाआरती की गयी। इस उपलक्ष्य में जगह जगह भंडारा एवं खीर आदि का वितरण भी किया गया। डॉ. सम्राट जैन पिता प्रदीप कुमार जैन (जैन प्रिंटिंग प्रेस) परिवार द्वारा 27 ग्राम का सोने का छत्र मूलनायक 1008 श्री नेमिनाथ भगवान को चढ़ाया गया जिसके लिए सम्पूर्ण समाज ने उनके इस दान के लिए खूब खूब अनुमोदना की एवं समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन के द्वारा उनका माला पहनाकर ससम्मान आभार व्यक्त किया। जाग्रति महिला मंडल द्वारा भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक की झांकी बनाई गयी एवं मंदिर को सजाया गया. जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन एवं सचिव सुरेश चन्द जैन ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित महानुभाव को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी निशांत जैन (निशु) द्वारा दी गयी है।
विमल अग्रवाल
संपादक डीजी न्यूज़








