जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- धर्मनगरी में आगामी चैत्र नवरात्री हिन्दू नववर्ष पर्व की कार्ययोजना हेतु बैठक महावीर मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व हिन्दू संगठन व समाज के तत्वावधान में 15 मार्च से 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 बजे पांच दिवसीय प्रभातफेरी अलग अलग केंद्र बिंदु मंदिर से निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया व 19 मार्च 2026 शुक्रवार को संध्या 6 बजे श्रीशिवराम मंदिर जयस्तंभ चौंक में संगीतमय हनुमान चालीसा, महाआरती व प्रसादी वितरण का कार्यक्रम तय किया गया उक्त कार्यक्रम में समस्त माताएं,बहने,युवा व समस्त सम्माननीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उत्साह व उमंग से हिन्दू नववर्ष मनाने हेतु आग्रह किया गया।
विहिप बजरंग दल का आव्हान-
● प्रत्येक सनातनी हिन्दू के घर भगवा ध्वज लगे।
● हर घर में रंगोली व संध्या 5 व उससे अधिक दीपक (दीये) जले।
● प्रत्येक सनातनी सोशल मीडिया व प्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे को इस पावन अवसर की बधाई दे।
● हिन्दू नववर्ष के अवसर पर संध्या घर में परिवार के साथ सामुहिक चालीसा व रामस्तुति का पाठ करें।
● हिन्दू नववर्ष के अवसर पर नेक कार्य या सेवा कार्य का संकल्प लें।
बैठक में सर्व समाज व हिन्दू संगठन के सदस्यगण उपस्थित हुए व सभी ने अपनी बात रखी। उक्त जानकारी विहीप नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तराने ने दी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








