#तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 8 घायल 3 की हालत गंभीर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र दक्षिण बोरतलाव के एलबी नगर क्षेत्र से लगे कोहलाकसा गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में 8 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम चिचोला, मूँगलानी और नारायणगढ़ के करीब 10 ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इसी दौरान एक आक्रामक जंगली सूअर ने अचानक समूह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के संभलने से पहले ही सूअर ने कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों के नाम- (1) अंजनी बाई / सालिकराम साहू ग्राम कुहीकोड़ा, उम्र 65 वर्ष (2) सरस्वती / रोशन साहू ग्राम कुहीकोड़ा, उम्र 33 वर्ष (3) फूलबाई/ थानू राम साहू ग्राम कोहलाकसा उम्र-45 वर्ष (4) खेदूराम / छगनलाल कंवर ग्राम मुंगलानी उम्र 55 वर्ष (5) मुरली / रामाधीन लोहार ग्राम मुगलानी उम्र 48 वर्ष (6) माधुरी / अनिल कंवर ग्राम मुंगलानी उम्र-27 वर्ष (7) उर्मिला / गोविंद राम जोशी ग्राम नारायणगढ उम्र-45 वर्ष (8) हेमलता / धनुराम जोशी ग्राम नारायणगढ़ उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका वनविभाग दक्षिण बोरतलाव के वन अमलों के द्वारा तत्काल उप स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर (पाथरी) एवं छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया जिसमें से हेमलता / धनुराम जोशी ग्राम नारायणगढ उम्र 34 वर्ष को प्राथमिक उपचार उपरांत वापस घर लौटाया गया तथा शेष 07 को स्वास्थ्य केन्द्रों के द्वारा घायलों के समुचित उपचार हेतु राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये जाने के सलाह पर राजनांदगांव मेडिकल कालेज में समस्त 07 घायलों को भर्ती कराया गया जिसमें से 03 की स्थिति गंभीर है एवं समस्त घायलों का उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना के बाद उपवनमंडलाधिकारी डोंगरगढ़ पूर्णिमा राजपूत स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घायलों का हालचाल जाना एवं प्राथमिक उपचार हेतु सहायता राशि प्रदाय किया।

उक्त घटना से कोहलाकसा और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। तेंदूपत्ता सीजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों में पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े करती है। जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों ने असमंजस और चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

4
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!