डोंगरगढ़- स्कूल भवन की मांग को लेकर नाराज पालकों ने जड़ा स्कूल भवन में ताला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

स्कूल भवन और शिक्षक की मांग को लेकर पालकों ने जड़ा स्कूल भवन में ताला

डोंगरगढ़- विकासखंड अन्तर्गत वनांचल ग्राम तोतलभर्री में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल भवन एवं शिक्षक की मांग को लेकर आज शुक्रवार 25 सितंबर को स्कूल में ताला जड़ दिया। स्कूल भवन नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया।

पालकों के अनुसार, तोतलभर्री प्राथमिक शाला लम्बे समय से गांव के ही सामुदायिक भवन में संचालित हो रही थी। स्कूल भवन एवं शिक्षक की मांग को लेकर पिछले करीब छह माह से विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम और कलेक्टर सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक स्कूल भवन की स्वीकृति नहीं मिलने से पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भारी नाराजगी जताई है।

गुरुवार को स्कूल लगने के समय पालक, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्कूल भवन तथा शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर विद्यालय में ताला लगा दिया। पालकों ने प्रशासन से शीघ्र स्कूल भवन की स्वीकृति एवं शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार मामले की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और एक महिने में नवीन स्कूल भवन स्वीकृति का आश्वासन के बाद स्कूल भवन का ताला खोला गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!