डोंगरगांव- नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगांव- नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को नाबालिग के परिजन ने थाना डोंगरगांव में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 299/2026 के तहत धारा 75(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार बंजारे पिता ऐराम बंजारे (30), निवासी ग्राम परसाडीह, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती, हाल मुकाम कुमर्दा, थाना डोंगरगांव से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!