राजनांदगांव- 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे सेवा सेतु शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे सेवा सेतु शिविर।

25 सितंबर से 30 सितंबर तक लिया जाएगा आवेदन

राजनांदगांव- सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु कार्यक्रम (सरकार आपके द्वार) के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहाँ प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

अभियान के तहत नागरिकों से 25 से 30 सितम्बर 2026 तक आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। जहाँ विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार- 1 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर डोंगरगांव, 3 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर राजनांदगांव, 5 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय परिसर राजनांदगांव, 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर डोंगरगढ़ तथा 7 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर छुरिया में सेवा सेतु शिविर आयोजित होंगे।

शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत करें तथा संबंधित शिविरों में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!