जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के नवीन कार्यालय भवन निर्माण के लिए 52.72 लाख रुपए तथा तहसील साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 19.67 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहु, तहसील साहू समाज अध्यक्ष गिरवर साहु, जिलाध्यक्ष नोबल साहु एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहु ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वीकृति पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगरवासियों तथा तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़







