गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों 

डोंगरगढ़- विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बूढ़ान छापर में गांधी जयंती के अवसर पर सरपंच रेखा नोहर सिन्हा की पहल पर विशेष ग्राम सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति थनवार मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गांधी जी के विचारों- स्वच्छता, शिक्षा, ग्राम विकास और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ग्रामीणों को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। योजना के लाभ, सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली की बचत एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सोलर पैनल लगवाने वाले अश्वनी साहू, शंभू नेताम, मिश्री सिन्हा, आशाराम सिन्हा, अमृत सोरी, रूपेंद्र कोर्राम एवं नोहर सिन्हा को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए पंजीयन कराने वाले संतु कोर्राम, धनीराम, रामलाल, माखन एवं कार्तिक राम का भी उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पंचगण, शिक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से ग्राम पंचायत ने स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!