छोटे से गांव में पुस्तक का विमोचन एवं गोवत्स सम्मान समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों 

डोंगरगढ़- विकासखंड अन्तर्गत ग्राम माड़ीतरई में 2 अक्टूबर को गोवत्स सम्मान समारोह सह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेखक मनोहरलाल साहू की पुस्तक ‘प्राणपद वायु और गौसेवा’ का विमोचन किया गया। ग्रामीण अंचल में गौसेवा जैसे विषय पर पुस्तक के विमोचन का आयोजन साहित्य और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने वाली पहल के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव की विभागाध्यक्ष दिव्यानी वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.आर. वर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल, अजय ठाकुर, अश्विनी पैकरा, ग्राम सरपंच सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुस्तक के संपादन में सतीश यादव एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के गोपालकों एवं गौसेवकों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने गौपालन, गौसेवा तथा गौवंश संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीण समाज में इनके योगदान को रेखांकित किया।

लेखक मनोहरलाल साहू ने बताया कि पुस्तक में गौसेवा, गौपालन और भारतीय समाज में गौवंश की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, गोपालक एवं गौसेवक उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़ 

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!