अवैध शराब बिक्री करने वाला फौजी ढाबा संचालक रंजीत वर्मा गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी सुकुलदैहान की टीम ने ग्राम सुकुलदैहान स्थित फौजी ढाबे में छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की। मामले में ढाबा संचालक रंजीत वर्मा पिता लखन वर्मा (47वर्ष) निवासी ग्राम सुकुलदैहान के विरुद्ध आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को ग्राम सुकुलदैहान निवासी रंजीत वर्मा द्वारा अपने फौजी ढाबे में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ढाबे में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से गोवा व्हिस्की के 52 पौवा, कुल 9.350 लीटर, कीमत 6,240 ₹ जब्त की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौंकी प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप नि. राजू मेश्राम, प्र.आ. सेवक शर्मा तथा आरक्षक महेंद्र साहू, अजय जोशी और राजेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!