जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- शारदीय नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर सफल एवं शांतिपूर्ण नवरात्रि आयोजन के बाद राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दर्शन कर आरती-अर्चना की। इस दौरान पुलिस बैंड ने भक्तिमय संगीत प्रस्तुति देकर मां के श्रीचरणों में कृतज्ञता व्यक्त की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस बल ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई। इस दौरान किसी पदयात्री के साथ दुर्घटना नहीं हुई और न ही कोई आपराधिक घटना सामने आई। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। राजनांदगांव पुलिस ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी जनसेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





