जय राम🙏जय जोहार साथियों
जुआ-सट्टा मामले में गण्डई पुलिस की कार्यवाही, आरोपी भेजा गया जेल।
केसीजी- जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गण्डई पुलिस ने जुआ-सट्टा खेलने के आरोप में कलाम खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से जुआ-सट्टा पट्टी और नगद रकम बरामद होने पर थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 318/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़
Post Views: 215






