डोंगरगढ़/चौथना- जादू टोना के संदेह में दो की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

पारिवारिक विवाद और जादू-टोने के संदेह में ग्राम चौथना दोहरा हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़- ग्राम चौथना में मां-बेटे की हत्या और युवती पर जानलेवा हमले के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस विवेचना के अनुसार, वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद एवं परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना का संदेह होना सामने आया।

9 अक्टूबर 2026 को ग्राम चौथना निवासी सुखी सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर पहुंचने पर उनकी पत्नी कमला सोनकर और पुत्र खुमेन्द्र सोनकर मृत अवस्था में मिले, जबकि पुत्री ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल थी। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में थाना डोंगरगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332, 109, 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान घटना के बाद से फरार संदिग्ध हेमंत कुमार सोनकर को 12 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सोनू सोनकर एवं केशर सोनकर की भूमिका भी सामने आई। मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर ने अपने चचेरे भाई खुमेन्द्र सोनकर और चाची कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया तथा चचेरी बहन ममता सोनकर को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की टंगिया और मोटरसाइकिल जब्त की है। इसके अलावा, घटना के समय पहने गए कपड़ों तथा टंगिया के लकड़ी के बेंट को जलाकर नष्ट करने के प्रयास से संबंधित अवशेष भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने साक्ष्य नष्ट करने और कथित साजिश से जुड़े तथ्यों के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 61(2) एवं 238 भी जोड़ी है।

पुलिस ने मामले में हेमंत कुमार सोनकर पिता स्व. बलिराम सोनकर(36 वर्ष), सोनू सोनकर पिता स्व. बलिराम सोनकर (34 वर्ष) और केशर सोनकर पति स्व. बलिराम सोनकर (55 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम चौथना, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख, उप निरीक्षक गीतांजलि सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, आरक्षक अविलेश ढीढी, किशन चंद्रा, कमल केवट, योगेश साहू, अजय पाटले, लीलाधर मंडलोई, गोविंद साहू, संजय देवांगन, रामखिलावन सिन्हा, मिल्कन वाल्टर। सायबर थाना से सहायक उप निरीक्षक द्वारिका लाउतरे, आरक्षक परिवेश वर्मा, अमित सोनी, जीवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
1
3.7 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!