तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी व छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी व छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार।

राजनांदगांव- तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने तथा पीड़िता से छेड़छाड़ करने के मामले में बोरतलाव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की ₹10 हजार की रकम बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बोरतलाव थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग सोनवानी के अनुसार, मामले के आरोपी राधेलाल उइके ने पीड़िता को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर अपने गांव बैगाटोला बुलाया था। पीड़िता अपने परिचितों के साथ वहां पहुंची, जिसके बाद राधेलाल ने ग्राम बरनाराकला निवासी तन्ने खान को बुलाया। आरोप है कि तन्ने खान पीड़िता को दूसरे कमरे में ले गया और ₹10 हजार की रकम दोगुनी करने के नाम पर अपने पास रख लिया। आरोपी तन्ने खान ने पीड़िता से कहा कि रकम तभी दोगुनी होगी, जब उस पर देवी आएगी। देवी को लाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने की बात कहते हुए उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर बोरतलाव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 74, 75(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी की ₹10 हजार की रकम भी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में तन्ने खान पिता स्व0 अहमद खान (60 वर्ष) निवासी बरनाराकला, थाना बोरतलाव तथा राधेलाल उइके पिता स्व0 मोदीराम (63 वर्ष) निवासी बैगाटोला, थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव शामिल हैं।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!