नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

नौकरी का झांसा देकर नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी भेजा गया जेल।

 

राजनांदगांव- नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला के साथ कथित दुष्कर्म एवं यौन शोषण करने के मामले में डोंगरगढ़ थाना चौंक निवासी भारत भूषण मेश्राम पिता हीरालाल मेश्राम (52 वर्ष) गिरफ्तार। आरोपी पर पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर जबरदस्ती दुष्कर्म, मारपीट करने, पीछा करने, अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2026 को थाना डोंगरगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(m), 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने पुलिस टीम के साथ आरोपी की पतासाजी की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
3.7 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!