अवैध धान भंडारण और विक्रय पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 278 कट्टा धान जब्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ में दो व्यापारियों के ठिकानों पर मंडी विभाग की दबिश, केसाल धान उपार्जन केंद्र में भी पुराना और मिश्रित धान पकड़ाया।

राजनांदगांव- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 278 कट्टा यानी 111.20 क्विंटल धान जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगढ़ के मंडी सचिव एवं मंडी उपनिरीक्षकों के जांच दल ने तहसील डोंगरगढ़ के ग्राम कलकसा और ढारा में दो व्यापारियों के यहां जांच की। इस दौरान ग्राम कलकसा में एक व्यापारी के यहां से 50 कट्टा (20 क्विंटल) तथा ग्राम ढारा में दूसरे व्यापारी के यहां से 70 कट्टा (28 क्विंटल) धान जब्त किया गया। दोनों स्थानों से कुल 120 कट्टा यानी 48 क्विंटल धान की जब्ती की गई।

जांच के दौरान संबंधित व्यापारियों द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जारी लाइसेंस की निर्धारित सीमा से अधिक धान का भंडारण करने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की अनियमितता सामने आई। इस पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोनों व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

केसाल उपार्जन केंद्र में पुराना और मिश्रित धान पकड़ाया-

धान उपार्जन केंद्र केसाल में भी जांच के दौरान अनियमितता सामने आई। यहां एक कृषक द्वारा 76.80 क्विंटल धान विक्रय के लिए जारी टोकन के विरुद्ध 65 कट्टा पुराना धान और 93 कट्टा मिश्रित धान बिक्री के लिए लाया गया था। जांच के दौरान कुल 158 कट्टा यानी 63.20 क्विंटल धान पाया गया, जिसे जब्त कर समिति की सुपुर्दगी में दिया गया।

इस तरह जिले में एक ही दिन में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 278 कट्टा (111.20 क्विंटल) धान जब्त किया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!