जय राम🙏जय जोहार साथियों
मनरेगा जॉब कार्ड व दस्तावेजों में नाम बदलने का आरोप, केसीजी जिला कलेक्टर से कार्रवाई की मांग।
खैरागढ़- डोंगरगढ़ निवासी एवं पंजाब नेशनल बैंक शाखा भण्डारपुर (केसीजी) के पूर्व कर्मचारी रमन रॉबिन्सन राम ने केसीजी जिला कलेक्टर, खैरागढ़ जनपद सीईओ को शिकायत सौंपकर उदेलाल पिता टीकम सिंह पर शासकीय दस्तावेजों एवं मनरेगा रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2018 की निर्वाचक नामावली में ग्राम बनबोड़ निवासी उदेलाल पिता टीकम सिंह का नाम दर्ज है। वहीं टीकम सिंह पिता समलिया की वंशावली न्यायालय तहसीलदार द्वारा जारी आदेश में टीकम सिंह के चार पुत्र हैं उदेलाल, लक्ष्मीकांत, खिलेश्वर एवं ओमप्रकाश। वंशावली में उदेलाल की पत्नी सत्यभामा तथा पुत्र हेमकुमार और चेतन कुमार का उल्लेख है, जबकि उमाशंकर का नाम वंशावली में कहीं नहीं है।
मस्टररोल में उदेलाल का हस्ताक्षर तो भुगतान उमाशंकर उर्फ उदेलाल के खाते में कैसे?
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि उदेलाल के नाम से मनरेगा जॉब कार्ड सीजी-04-005-082-002/10 बनाया गया है, जिसमें पारिवारिक सदस्यों के नाम दर्ज हैं। वहीं वर्ष 2023-24 में मनरेगा मस्टर रोल के माध्यम से उदेलाल के नाम की मजदूरी राशि उमाशंकर उर्फ उदेलाल के खातों में जमा किया जाना बैंक प्रबंधन एवं जनपद पंचायत खैरागढ़ की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उदेलाल से उमाशंकर अथवा उमाशंकर उर्फ उदेलाल के नाम परिवर्तन की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं की गई। साथ ही मस्टर रोल में दर्ज हस्ताक्षर और बैंक रिकॉर्ड में उपलब्ध हस्ताक्षरों की जांच कराने की मांग की गई है। काल्पनिक उमाशंकर ने अपने कृषि भूमि में नाम सुधार करने हेतु आवेदन दिनांक 29/08/2014 को लगाया था इसलिए काल्पनिक उमाशंकर की प्रक्रिया को उदेलाल में नहीं रख सकते।
उमाशंकर उर्फ़ उदेलाल का मतदाता परिचय पत्र फर्जी बना है-
शिकायतकर्ता ने कहा कि उदेलाल के द्वारा नाम सुधार करने की प्रक्रिया नहीं की गई है अतः उमाशंकर उर्फ़ उदेलाल का मतदाता परिचय पत्र फर्जी है तथा इस संबंध में पूर्व में निर्वाचन विभाग में भी शिकायत की गई थी, लेकिन जांच प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं होने पर कलेक्टर से पुनः मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उनके द्वारा की गई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय नायब तहसीलदार खैरागढ़ के आदेश दिनांक 31/08/2015 को उमाशंकर के द्वारा नाम परिवर्तन किया गया है जिसमें उदेलाल उर्फ उमाशंकर पिता टिकम ग्राम बनबोड़ आदेशित किया गया है। लेकिन अभिलेख सुधार के समय उदेलाल उर्फ उमाशंकर पिता टिकम ग्राम बनबोड़ के स्थान पर अभिलेख में उमाशंकर उर्फ उदेलाल पिता टिकम ग्राम बनबोड़ किया गया है।
शिकायतकर्ता रमन रॉबिन्सन राम ने बताया कि चूंकि उमाशंकर भारत का नागरिक ही नहीं है तो वह काल्पनिक व्यक्ति नाम सुधार हेतु आवेदक कैसे बन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन उस काल्पनिक व्यक्ति का सहयोग कर रहा है जिसकी जांच सही रीति से नहीं की गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति के कृषि भूमि 10.43 एकड़ बैंक में नियम विरुद्ध खाता खुलवाकर बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करते हुए लेनदेन किया गया है एवं 2015 में बंधक जमीन को चार अलग अलग नामों में बिक्री कर दिया एवं बिना कृषि भूमि के ही बीमा का लाभ लेता रहा।
शिकायतकर्ता ने कहा कि मामले की सही तरीके से जाँच की जाए तो बहुत से फर्जीवाड़े का खुलासा होगा।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़



