खैरागढ़/डोंगरगढ़- स्कूटी में लाखों रूपए की गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

अवैध गांजा तस्करी पर खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार, 4.210 कि.ग्रा. गांजा सहित 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

खैरागढ़- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.210 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी और दो मोबाइल सहित कुल 2 लाख 50 हजार ₹ की संपत्ति जब्त की है।

19 नवंबर को स्कूटी क्रमांक CG07-LW-5782 में दो व्यक्ति डोंगरगढ़ की ओर से ढ़ारा-भंडारपुर होते हुए खैरागढ़ की तरफ गांजा लेकर आने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अमलीडीह के पास नाकाबंदी कर संदेही स्कूटी चालक युवराज साहू (31 वर्ष), पिता धनुक राम साहू तथा पुखेन्द्र साहू (18 वर्ष), पिता पुष्पेन्द्र साहू, दोनों निवासी ग्राम सिवनी कला, चौंकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ को नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस देकर दोनों संदिग्धों एवं वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखे गए चार पैकेटों में कुल 4.210 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 30 हजार रुपये कीमत की स्कूटी और दो मोबाइल भी जब्त किए गए। उक्त मामले में थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को 19 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!