जय राम🙏जय जोहार साथियों
डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया।
राजनांदगांव- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में बीएमओ डॉ. सुचिता श्रीवास्तव के स्थान पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से खण्ड चिकित्सा अधिकारी(बीएमओ) डोंगरगढ़ का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संबंधित वित्तीय एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन भी उनके द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़
Post Views: 66




