जय राम????जय जोहार साथियों
थाना-डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) 02/09/2023
⚫चोरी गये सोने के जेवरात, लैपटाप व मोबाईल फोन सहित नगदी रकम पकडे गये।
⚫चोरी के मामले को सुलझाने में डोंगरगढ पुलिस को मिली बहुत जल्द सफलता।
⚫अपचारी बालक से चोरी गये शत् प्रतिशत सामानों की जप्ती।

????मामले का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01/09/2023 को प्रार्थी हरप्रित सिंह भाटिया पिता हरचरण सिंह भाटिया उम्र 29 साल साकिन बुधवारीपारा डोंगरगढ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31/08/2023 की रात्रि पत्नि का स्वास्थ्य खराब होने से ईलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया था। उपचार बाद वापस घर आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था अलमारी में रखे 1) 08 नग सोने की अंगूठी, वजन 03 तोला कीमत 1,20000/रू 2) 01 जोडी कान का लटकन वजन 02 ग्राम कीमत 10000/ रू 3) नगदी रकम 6000/रू एवं लैपटाप व 02 नग मोबाईल फोन सहित कुल कीमत 1,66000/रू को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 536/ 23 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ प्रभात पटेल के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ रामअवतार ध्रुव के द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बना क्षेत्रीय स्तर पर सूचना एकत्रित करने हेतु रवाना किया गया। इसी बीच 01 व्यक्ति रेल्वे स्टेशन चौंक पर संदिग्ध अवस्था में औने-पौवे भाव पर मोबाईल लैपटाप बेचने के फिराक में घुम रहे हैं कि सूचना पर बिना विलंब टीम रवाना कर घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़कर थाना लाया गया। नाबालिग बालक द्वारा दिनांक 31/08/2023 मध्यरात्रि को बुधवारीपारा स्थित मकान से चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से शत् प्रतिशत चोरी गये सामान को जप्त किया गया है। प्रारूप अनुरूप प्रोफार्मा भरकर विधि से संघर्षरत बालक को परिजनों के सूपूर्द किया गया।
इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी- सउनि गणेश चौहान, प्र0आर0 अजीत टोप्पो, महादेव साहू, आर0 गजेन्द्र भारद्वाज,लक्ष्मी मंडावी की रही।
विमल अग्रवाल✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़






